स्टेरलाइट टेक (STERLITE TECH), पुंज लॉयड (PUNJ LLOYD) खरीदें
हिताची होम (HITACHI HOME), एफआईईएम इंडस्ट्रीज (FIEM INDUSTRIES), अल्ट्राटेक सीमेंट (ULTRATECH CEMENT) खरीदें
रुपये में अच्छी मजबूती, 60 के नीचे पहुंचा
रुपये में आज अच्छी मजबूती दिख रही है और रुपया 60 के नीचे पहुंचा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे की बढ़त के साथ 59.98 पर खुला है। बुधवार को रुपया 60.39 पर बंद हुआ था।
बाजार में तेजी, सेंसेक्स करीब 160 अंक चढ़ा
मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सकारात्मक संकेत से बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 160 अंक चढ़ा है। निफ्टी 7600 के स्तर पर पहुंचा है।
सुबह 9:
25 बजे, सेंसेक्स 128 अंक चढ़कर 25375 और निफ्टी 33 अंक चढ़कर 7592 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में करीब 1 फीसदी की मजबूती दिख रही है।








